छात्र हत्याकांड के आरोपियों को मिले फांसी, दिनहाटा अदालत के सामने कॉलेज विद्यार्थियों ने जताया विरोध

दिनहाटा : दिनहाटा कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र निताई दास की हत्या मामले में 20 नामजद अभियुक्तों में से पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. शेष लोगों की गिरफ्तारी व फांसी के सजा की मांग को लेकर दिनहाटा कॉलेज के विद्यार्थियों ने अदालत के सामने विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार दोपहर को […]

दिनहाटा : दिनहाटा कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र निताई दास की हत्या मामले में 20 नामजद अभियुक्तों में से पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. शेष लोगों की गिरफ्तारी व फांसी के सजा की मांग को लेकर दिनहाटा कॉलेज के विद्यार्थियों ने अदालत के सामने विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार दोपहर को दिनहाटा अदालत के सामने विद्यार्थियों के इस आंदोलन को लेकर शहर में भारी गहमागहमी रही. दिनहाटा अदालत में मामले की सुनवायी चल रही थी.
आंदोलनकारी विद्यार्थियों ने ने बताया कि दिनहाटा कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र निताई दास की बीते पांच अक्टूबर को कुछ बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस बीच वह कूचबिहार के नर्सिंगहोम में तीन दिनों तक मौत से जूझता रहा. लेकिन उसके अपराधी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं.
विद्यार्थियों ने पुलिस के पास आवेदन किया कि उनके सहपाठी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाये, तभी उसकी आत्मा को शांति मिलेगी. सोमवार को इस मामले की सुनवायी चल रही थी. मामले के सरकारी अधिवक्ता शुभब्रत राय ने कहा कि आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया. 15 नवंबर को फिर पेश करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >