घर में रहस्यमय हालत में मृत मिली गृहवधू

कोलकाता : इंटाली इलाके में ससुराल में रह रही एक गृहवधू की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. मृत महिला का नाम रबिया खातून (19) बताया गया है. कमरे के अंदर उसे अचेत हालत में पाया गया. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत बताया. पुलिस के मुताबिक इंटाली इलाके के बीबी बागान लेन […]

कोलकाता : इंटाली इलाके में ससुराल में रह रही एक गृहवधू की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. मृत महिला का नाम रबिया खातून (19) बताया गया है. कमरे के अंदर उसे अचेत हालत में पाया गया. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत बताया. पुलिस के मुताबिक इंटाली इलाके के बीबी बागान लेन में मोहम्मद फैजुद्दीन के साथ उसका विवाह हुआ था.
विवाह के बाद रबिया ससुराल में सास व ससूर के साथ रहती थी. काम के सिलसिले में फैजुद्दीन दूसरे राज्य में रहता था. मंगलवार शाम को 4.30 बजे के करीब उसे अचेत हालत में बिस्तर पर पड़ा देखकर घरवाले पास के एक इलाके के डॉक्टर को दिखाया. जिसके बाद उनके द्वारा जारी डेथ सर्टिफिकेट को लेकर पति के घर लौटने तक शव को मॉर्ग घर में रख दिया. इधर इंटाली थाने की पुलिस को इसकी खबर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रबिया की मौत कैसे हुई और पुलिस को इसकी खबर परिवार से क्यों नहीं मिली. इसके कारण संदेह के आधार पर इसकी जांच शुरू की गयी है. मृतक के मायके वालों के अलावा उसके पति के कोलकाता लौटने का इंतजार हो रहा है. इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल मौत को लेकर रहस्य बरकरार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >