नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी ट्यूटर गिरफ्तार

कूचबिहार. एक बार फिर कूचबिहार शहर में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना घटी है. पांचवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी शिक्षक शुभजीत पाल को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्र के अनुसार, उक्त घटना कूचबिहार शहर की गांधी कॉलोनी इलाके में घटी है. सनद रहे कि इसी […]

कूचबिहार. एक बार फिर कूचबिहार शहर में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना घटी है. पांचवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी शिक्षक शुभजीत पाल को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्र के अनुसार, उक्त घटना कूचबिहार शहर की गांधी कॉलोनी इलाके में घटी है. सनद रहे कि इसी इलाके में हाल में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पीड़िता के ताऊ और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया था.

जानकारी के अनुसार, अपने माता-पिता के साथ छात्रा किराये के घर में रहती थी. वह अपने पड़ोस में रह रहे एक प्राइवेट ट्यूटर से ट्यूशन पढ़ती थी. बीते 3 अगस्त की शाम को हर रोज की तरह छात्रा अपने शिक्षक से ट्यूशन पढ़ने गई थी. आरोप है कि वहीं पर ट्यूटर ने उसके साथ जबरदस्ती की. अचानक छात्रा की मां अपनी बेटी को देखने जब ट्यूटर के यहां पहुंची तो देखा कि उनकी बेटी अस्त-व्यस्त हालत में पड़ी है. उसके बाद बीते शनिवार की रात को घटना की शिकायत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.

हालांकि इसके पूर्व स्थानीय लोगों ने इस मामले को दबाने के लिए पंचायती भी की थी लेकिन पीड़िता के माता पिता किसी भी दबाव में नहीं आये और आखिर में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई जिसके बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. छात्रा की मां ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >