मां के सामने बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, हत्या की धमकी

कोलकाता. ‘तुमने मुझे पुलिस को सौंपा तो बाहर आकर खून कर दूंगा’. ये कथन किसी फिल्म का डायलॉग नहीं बल्कि दुष्कर्म के अारोपी की धमकी है, जो उसने पकड़े जाने के बाद पीड़िता को दी. शुक्रवार की रात नौ बजे के करीब बारुईपुर स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म के पास ट्रेन से उतर कर एक […]

कोलकाता. ‘तुमने मुझे पुलिस को सौंपा तो बाहर आकर खून कर दूंगा’. ये कथन किसी फिल्म का डायलॉग नहीं बल्कि दुष्कर्म के अारोपी की धमकी है, जो उसने पकड़े जाने के बाद पीड़िता को दी. शुक्रवार की रात नौ बजे के करीब बारुईपुर स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म के पास ट्रेन से उतर कर एक युवती अपनी मां के साथ अपने घर जा रही थी.

तभी स्टेशन से ही एक युवक उसके पीछे पड़ गया. उसने युवती के साथ छेड़खानी आरंभ कर दी. इतना ही नहीं वह उसके पीछे-पीछे उसके घर नस्करपाड़ा तक पहुंच गया. वहां पर उसने मौका पाकर गली के पास उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. युवती और उसकी मां के चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग पहुंच गये और उस युवक को पकड़ लिया.

इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन उस युवक ने सबके सामने ही उस युवती और उसकी मां को धमकी देना आरंभ कर दिया. आरोपी युवक का नाम सोमनाथ गायन है. आपराधिक रिकार्ड वाला वह युवक कई बार जेल भी जा चुका है. पुलिस उसके अन्य सहयोगियों को भी तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >