फेसबुक पर अश्लील फोटो डाला, कांस्टेबल गिरफ्तार

कोलकाता: विवाहित महिला की अश्लील तस्वीर फेसबुक पर अपलोड करने के आरोप में बनंगाव थाना की पुलिस ने एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया़ उसका नाम दिनकाल विश्वास है़ वह बनंगाव के रायपुर का रहनेवाला है़ प्राप्त खबरों के अनुसार, बनगांव के गोबरापुर निवासी एक महिला करीब एक महीना पहले अपने किसी परिचित की शादी […]

कोलकाता: विवाहित महिला की अश्लील तस्वीर फेसबुक पर अपलोड करने के आरोप में बनंगाव थाना की पुलिस ने एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया़ उसका नाम दिनकाल विश्वास है़ वह बनंगाव के रायपुर का रहनेवाला है़ प्राप्त खबरों के अनुसार, बनगांव के गोबरापुर निवासी एक महिला करीब एक महीना पहले अपने किसी परिचित की शादी में गयी थी़.

वहां उसका परिचय दिनकाल से हुआ था़ उसने महिला के साथ कुछ फोटो भी खींचे. आरोप है कि कुछ दिन बाद किसी तरह उसने महिला का फोन नंबर जुगाड़ फोन करना शुुरू किया़ कुछ दिन बात करने के बाद उसने महिला को कुप्रस्ताव दिया़.

महिला के विरोध करने के बावजूद वह उसे अक्सर फोन करता़ आरोप है कि शादी में ली गयी महिला की तस्वीर को विकृत कर उसने फेसबुक पर अपलोड कर दिया़ घटना की जानकारी लगते ही शुक्रवार रात बनगांव थाना में महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की़ पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >