शराबियों ने थाने में मचाया तांडव, सात गिरफ्तार

कोलकाता़ : गुरुवार रात शराब के नशे में धुत युवकों ने बागुइहाटी थाने में जमकर तांडव मचाया और पुलिस के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है़ सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात केष्टोपुर के नारायणतल्ला इलाके के पास कुछ युवक नशे की हालत में लोगों से अभद्र आचरण […]

कोलकाता़ : गुरुवार रात शराब के नशे में धुत युवकों ने बागुइहाटी थाने में जमकर तांडव मचाया और पुलिस के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है़ सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात केष्टोपुर के नारायणतल्ला इलाके के पास कुछ युवक नशे की हालत में लोगों से अभद्र आचरण कर रहे थे़
घटना की खबर मिलते ही बागुइहाटी थाना की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और बाकी माैके से फरार हो गये़ घटना के कुछ देर बाद वे लोग अपने दल के साथ बागुईहाटी थाने में घुस आये़ आरोप है कि नशे की हालत में युवकों ने पुलिस के साथ गाली-गलौच और मारपीट कर मौके से फरार हो गये़ पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चला कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. घटना से जुड़े अन्य युवकों की तलाश की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >