नोटबंदी : एटीएम के बाहर खड़े लोगों को कांग्रेसियों ने पिलाई‘राहुल गांधी चाय’

गोरखपुर : नोटबंदी के कारण पुराने नोटों को बदलने और एटीएम से पैसा निकालने में लोगों को जो परेशानी हो रही है, उसे थोड़ा कम करने के लिए कल कांग्रेसियों ने लाइन में खड़े लोगों को चाय पिलाई. इस चाय को राहुल गांधी चाय का नाम दिया गया था. चाय के साथ लोगों को बिस्कुट […]

गोरखपुर : नोटबंदी के कारण पुराने नोटों को बदलने और एटीएम से पैसा निकालने में लोगों को जो परेशानी हो रही है, उसे थोड़ा कम करने के लिए कल कांग्रेसियों ने लाइन में खड़े लोगों को चाय पिलाई. इस चाय को राहुल गांधी चाय का नाम दिया गया था. चाय के साथ लोगों को बिस्कुट भी खिलाया गया.

कांग्रेसियों ने यह अभियान बैंक रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा के सामने चलाया. कांग्रेसी जिस बरतन का इस्तेमाल कर रहे थे, सब पर राहुल गांधी की तसवीर लगी थी.
राहुल गांधी ने भी आज महाराष्ट्र में नोट बदलवाने और एटीएम के बाहर लाइन में खड़े लोगों का हालचाल लिया और उसकी परेशानी से रूबरू हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >