यूपी के रहने वाले सीनियर IT ऑफिसर की मध्य प्रदेश में संदिग्ध मौत, सरकारी गेस्ट हाउस में बंद कमरे में मिली लाश

UP News: मध्य प्रदेश के कटनी में एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वे सरकारी गेस्ट हाउस के बंद कमरे में अचेत मिले. उनकी मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी.

UP Crime: मध्य प्रदेश के कटनी में बाराबंकी निवासी वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. गुरुवार रात वह माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित आयकर विभाग के सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे. शुक्रवार सुबह उनका कमरा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो अधिकारी बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले.

कार की चाबी लेने पहुंचा था सरकारी ड्राइवर

पुलिस के अनुसार, सुबह सरकारी ड्राइवर मानवेंद्र प्रताप सिंह के कमरे पर कार की चाबी लेने पहुंचा था. उसने कई बार बेल बजाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. कमरे से काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने माधवनगर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा. अंदर अधिकारी बेड पर अचेत मिले. जांच के दौरान शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले.

कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

माधवनगर पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. शुरुआती जांच में मौत का कारण साइलेंट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. अधिकारी की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

2024-25 में कटनी में हुई थी पोस्टिंग

मानवेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से बाराबंकी के निलालडिया असंदा के रहने वाले थे और विजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे थे. उनकी पोस्टिंग वर्ष 2024-25 में आयकर विभाग के कटनी कार्यालय में हुई थी. जॉइनिंग के बाद से वह बरगवां स्थित विभागीय गेस्ट हाउस में रह रहे थे. वह शादीशुदा थे, जबकि उनका परिवार बाराबंकी में रहता है और वह कटनी में अकेले रह रहे थे. माधवनगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनके कटनी पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत की सही वजह सामने आएगी.

Must Read- 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी बंटी को 20 साल जेल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >