UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणाम जुलाई के आखिरी सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा.
8 से 10 जून तक हुई थी परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को किया गया था. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 कांस्टेबल पदोंपर नियुक्ति की जाएगी. भर्ती के लिए करीब 29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिससे यह उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कांस्टेबल भर्तियों में शामिल हो गई है.
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP Police Constable Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
- इसके बाद रिजल्ट की स्क्रीन स्क्रीन हो जाएगा .
- अंत में रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल ले
रिजल्ट के साथ जारी होगी कटऑफ
UPPRPB रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कटऑफ भी जारी करेगा. उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ सूची देखकर अपनी स्थिति का आकलन कर सकेंगे.
पिछली भर्ती का कटऑफ
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम मार्च 2025 में जारी किया गया था. उस भर्ती में कुल 60,244 पदों पर नियुक्तियां हुई थीं. पुरुष अभ्यर्थियों के लिए श्रेणीवार कटऑफ इस प्रकार रही थी.
- सामान्य वर्ग: 225.75926
- EWS: 209.26396
- ओबीसी: 216.58607
- एससी: 196.17614
- एसटी: 170.0302
इन कारकों पर निर्भर करता है कटऑफ
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का कटऑफ हर भर्ती में अलग-अलग हो सकता है. यह रिक्तियों की संख्या, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या, परीक्षा के कठिनाई स्तर और उम्मीदवारों के प्रदर्शन जैसे प्रमुख कारकों पर निर्भर करता है. ऐसे में पिछली भर्ती का कटऑफ केवल संभावित अनुमान के तौर पर देखा जा सकता है.
-लक्की कुमारी की रिपोर्ट
Read Also- बरेली आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर ADO व सचिवों का वेतन रुका
