“चेहरे पर खामोशी, अंदर करोड़ों का खेल…” जांघों में चरस बांधकर जा रही थीं महिलाएं, गोरखपुर स्टेशन पर ऐसे खुला राज, तीन गिरफ्तार

UP News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर DRI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमरनाथ एक्सप्रेस से 5.88 करोड़ रुपये की चरस बरामद की है. दो महिलाओं समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ में पता चला कि यह खेप बिहार से पंजाब ले जाई जा रही थी. तीनों आरोपियों को NDPS Act के तहत जेल भेज दिया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रेलवे स्टेशन पर DRI की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. अमरनाथ एक्सप्रेस से बिहार से पंजाब जा रहे दो महिलाओं समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उनके पास से 11 पैकेट में 5.88 किलोग्राम चरस बरामद हुई. DRI के मुताबिक, बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5.88 करोड़ रुपये है. आरोप है कि मादक पदार्थ को महिलाओं ने अपने कपड़ों और जांघों के आसपास छिपा रखा था.

सुगौली से लुधियाना जा रहे थे तीनों

DRI की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि बिहार के सुगौली से अमरनाथ एक्सप्रेस में तीन लोग सवार हुए हैं और वे अवैध मादक पदार्थ लेकर पंजाब के लुधियाना जा रहे हैं. सूचना के आधार पर DRI की टीम गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी. ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने के बाद DRI की टीम संबंधित कोच में पहुंची. आशंका के आधार पर दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया. इसके बाद तीनों की तलाशी ली गई.

जांघों के आसपास छिपाकर रखी थी चरस

तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास से 11 पैकेट बरामद हुए. इनमें काला पदार्थ मिला, जिसकी जांच के बाद उसके चरस होने की पुष्टि हुई. DRI के अनुसार, महिलाओं ने चरस को जांघों के आसपास घुटने के कैप में लपेटकर और साड़ी के भीतर छिपा रखा था. कुल 5.88 किलोग्राम चरस बरामद होने के बाद DRI ने इसे NDPS Act के तहत जब्त कर लिया. इसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5.88 करोड़ रुपये बताई गई है.

बिहार से पंजाब पहुंचाई जा रही थी खेप

DRI की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मादक पदार्थ की यह खेप बिहार से पंजाब के लुधियाना ले जाई जा रही थी. एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग हैं और मादक पदार्थ की सप्लाई किस नेटवर्क के जरिए की जा रही थी.

तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

मादक पदार्थ बरामद होने के बाद DRI ने दो महिलाओं समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को तीनों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है.

Must Read: UP में पलभर में बदला भाई-बहन के सफर का मंजर, ऐसा क्या हुआ कि तेज रफ्तार कार में अचानक उठा धुआं… हादसे में एक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >