भक्तिमय हुआ वृंदावन, जन्माष्टमी से पहले होटल हुए बुक, जानें बांके बिहारी दर्शन और मंगला आरती के नए नियम

UP News: जन्माष्टमी 2026 के लिए वृंदावन में तैयारियां जोरों पर हैं. लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद के चलते होटल और गेस्ट हाउस एडवांस में बुक हो रहे हैं. बांके बिहारी मंदिर की मंगला आरती के नियमों में बदलाव के बारे में जानें.

UP News: कृष्ण जन्माष्टमी 2026 को लेकर मथुरा-वृंदावन में तैयारियां तेज हो गई हैं. देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के बीच वृंदावन के होटल, गेस्ट हाउस और आश्रमों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. कई प्रमुख होटलों में कमरे फुल होने लगे हैं. वहीं, बांके बिहारी मंदिर की मंगला आरती में इस बार निर्धारित व्यवस्था के तहत केवल 600 श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा.

होटल-आश्रमों में बढ़ी बुकिंग

जन्माष्टमी पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वृंदावन पहुंचने की उम्मीद है. होटल संचालकों के अनुसार, लगातार बुकिंग के लिए फोन आ रहे हैं. श्रद्धालुओं की पहली पसंद मंदिर के आसपास ठहरने की है, ताकि उन्हें दर्शन में सुविधा मिल सके. हालांकि, होटल बुक कराने से मंगला आरती में प्रवेश की गारंटी नहीं होगी.

2022 के हादसे के बाद सीमित हुई मंगला आरती

20 अगस्त 2022 को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भगदड़ और भीड़ में फंसने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि छह लोग घायल हुए थे. हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की थी. इसके बाद मंगला आरती में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित कर दी गई.

मोरपंखी रोशनी से सजेगी कान्हा की नगरी

जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन को खास अंदाज में सजाया जा रहा है. पुलों और डिवाइडरों पर मोरपंखी रोशनी के साथ सड़कों की बाउंड्रीवॉल पर ब्रज संस्कृति से जुड़ी चित्रकारी की जा रही है. इस बार करीब 10 से 15 लाख अतिरिक्त श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. इसी को देखते हुए नगर निगम और विद्युत विभाग करीब 1.45 करोड़ रुपये खर्च कर तैयारियां कर रहे हैं.

2000 जर्जर विद्युत पोल बदले जा रहे

नगर निगम करीब 1.25 करोड़ रुपये से सड़कों की मरम्मत और 22 प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम करा रहा है. वहीं, विद्युत विभाग श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग में 20 लाख रुपये की लागत से 2000 जर्जर खंभे बदल रहा है. 3000 पैनलों की वेल्डिंग और मरम्मत के साथ बिजली लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई भी कराई जा रही है. विद्युत पोलों पर इंसुलेशन टैपिंग और डाई-इलेक्ट्रिक पेंटिंग भी की जा रही है, ताकि बारिश और नमी के दौरान करंट उतरने का खतरा कम किया जा सके.

Must Read: गाना बजाकर नचाया, फिर डंडे से पीटा, मेरठ में दो नेताओं ने पुलिस पर लगाए थर्ड डिग्री के गंभीर आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >