लखनऊ में आरक्षण आंदोलनकारियों से मिले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, बोले- जल्द होगी केंद्रीय मंत्री से बात

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की. छात्रों ने उन्हें शिक्षा व्यवस्था और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा. डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा.

UP News: जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था और आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की. छात्रों ने उन्हें अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा. डिप्टी सीएम ने कहा कि मांग पत्र केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है. साथ ही, उन्होंने छात्रों के लिए दो दिनों के भीतर केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया.

डिप्टी सीएम को सौंपा मांग पत्र

हजरतगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्रजेश पाठक के साथ आंदोलन से जुड़े हर्ष दुबे, मृत्युंजय पाठक और शिव शर्मा मौजूद रहे. ब्रजेश पाठक ने कहा कि जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों की ओर से उन्हें एक पत्र मिला है, जिसे केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से प्रदर्शन से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है.

छात्रों ने क्या कहा?

आंदोलन से जुड़े हर्ष दुबे ने बताया कि छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि छात्रों को उनकी मांगों पर विचार किए जाने का आश्वासन मिला है. अब दो दिनों में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद छात्र एक बार फिर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखेंगे.

शिक्षा और आरक्षण व्यवस्था पर सवाल

प्रदर्शनकारी छात्रों के मांग पत्र में मौजूदा शिक्षा और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए हैं. छात्रों का कहना है कि उनके बीच किसी तरह का भेदभाव या पदानुक्रम नहीं होना चाहिए. सभी छात्रों को समान अवसर और समान व्यवहार मिलना चाहिए, ताकि हर छात्र के हितों का ध्यान रखा जा सके.

प्रदर्शन से जुड़ी घटनाओं का भी जिक्र

मांग पत्र में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से संबंधित घटनाओं के क्रम, छात्रों की मांगों और प्रदर्शनकारियों के साथ किए गए व्यवहार का भी उल्लेख किया गया है. अब छात्रों की नजर दो दिनों के भीतर होने वाली केंद्रीय मंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक पर है, जहां वे अपनी मांगों को विस्तार से रखेंगे.

Must Read: पीलीभीत में ‘माफिया’ का खेल? मंत्री ने जिस रिवर फ्रंट का किया था शिलान्यास, उसी दीवार को तोड़कर बना लिया रास्ता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >