UP के किसानों के लिए जरूरी खबर, खाद-बीज के ज्यादा दाम वसूले तो होगी कार्रवाई, कृषि मंत्री ने दी चेतावनी

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद, बीज और कीटनाशकों की ज़्यादा कीमत वसूलने वाले व्यापारियों पर नकेल कसी है. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों के साथ किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है. बैठक में कृषि अनुसंधान और ग्लोबल एग्री हब बनाने पर भी अहम चर्चा हुई.

UP News: उत्तर प्रदेश में खाद, बीज और कीटनाशकों की ज्यादा कीमत वसूलने और टैगिंग के नाम पर किसानों से मनमानी करने वालों पर अब सख्ती होगी. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने साफ कहा है कि किसानों के साथ ओवर रेटिंग जैसी गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

खाद-बीज व्यापारियों को सख्त चेतावनी

कृषि मंत्री ने खाद, बीज और कीटनाशकों की ओवर रेटिंग और टैगिंग को लेकर व्यापारियों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. साथ ही, व्यापारियों ने कारोबार में आने वाली व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं को भी मंत्री के सामने रखा. इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं का सरकार के स्तर से जल्द समाधान कराया जाएगा.

कृषि अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश

वही बुधवार को कृषि भवन में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के कामकाज की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान कृषि अनुसंधान और फसलों की नई प्रजातियों के विकास में अपेक्षित नतीजे नहीं मिलने पर कृषि मंत्री ने नाराजगी जताई. उन्होंने अधिकारियों को अनुसंधान से जुड़े कामों में तेजी लाने और बेहतर परिणाम हासिल करने के निर्देश दिए.

ग्लोबल एग्री हब बनाने पर भी चर्चा

बैठक में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब यूपी और प्रदेश को ग्लोबल एग्री हब बनाने से जुड़े प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इस दौरान यूपी कृषि महाकुंभ-2026 का प्रस्तुतीकरण किया गया. कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में सरकार की ओर से बनाई जाने वाली हर योजना का वास्तविक फायदा सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने प्रस्तुतीकरण की दोबारा समीक्षा करने के निर्देश भी दिए.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, विशेष सचिव कृषि लाल बहादुर यादव, महानिदेशक उपकार संजय सिंह, निदेशक कृषि टीएम त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: Agniveer Recruitment Rally: 1115 युवा दौड़े, 880 ने पार की पहली बाधा; अब अग्निवीर बनने की अगली परीक्षा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >