यूपी में बिजली काटने पर पेड़ से बांधकर पीटते रहे दबंग! चीखता रहा संविदा कर्मी, अधमरे बेटे की हालत देख सदमे में पिता की मौत

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी अजय तिवारी को बिना प्रमाण के पेड़ से बांधकर पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है. पिटाई में गंभीर रूप से घायल अजय की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि बेटे की हालत देख सदमे में पिता का निधन हो गया है. परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

UP Crime News: सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र से सामने आया एक वायरल वीडियो इंसानियत को झकझोर देने वाला है. वीडियो में एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दिया जा रहा है. परिजनों के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत अजय तिवारी को कथित तौर पर बिना किसी ठोस प्रमाण के उपकेंद्र से जबरन ले जाया गया और पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो और परिजनों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.

लखनऊ में जिंदगी की जंग लड़ रहे अजय

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, परिजनों का कहना है कि मारपीट में अजय तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया. बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. परिवार के मुताबिक, इस घटना ने घरवालों को गहरे सदमे में डाल दिया है. अजय के साथ हुई कथित बर्बरता को लेकर परिजन कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं. मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

बेटे की हालत देख पिता ने तोड़ा दम

इस घटना ने परिवार पर ऐसा कहर बरपाया कि अजय तिवारी के पिता की भी मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, बेटे की गंभीर हालत और घटना के सदमे को वह सहन नहीं कर सके. एक तरफ अजय जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं, तो दूसरी ओर पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों को भी झकझोर दिया है और मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है. यह भी पढ़ें: Video: बक्सा खुला तो अंदर का मंजर देखकर उड़ गए होश! जालौन में बक्से के अंदर छिपा मिला प्रेमी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >