Train Accident Kanpur : फिर ट्रेन उड़ाने की रची गई साजिश, रेलवे ट्रैक पर मिला छोटा गैस सिलेंडर

Train Accident Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रेन को धमाके से उड़ाने की साजिश रची गई. कुछ देर बाद ट्रेक से मालगाड़ी गुजरने वाली थी.

Train Accident Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां एक बार फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश देखने को मिली. जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात जिले में रेलवे ट्रैक पर छोटा वाला एक गैस सिलेंडर पाया गया. इससे टकराने के बाद कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था जो टल गया. कुछ दिन पहले ही कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश सामने आई थी. इस वक्त रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर रखा गया था जिससे ट्रेन टकरा भी गई थी. रेलवे लाइन के पास पेट्रोल और बारूद भी बरामद किया गया था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थर्न सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज डिवीजन के पेरम्बूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एलपीजी का छोटा सिलेंडर मिला. इस ट्रेक से मालगाड़ी गुजरने वाली ही थी. लोको पायलट ने खतरे को देखते हुए पहले ही मालगाड़ी को रोक दिया. इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया.

Read Also : Train News: बिहार में मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, जंक्शन पर मची अफरातफरी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी के लोको-पायलट द्वारा आपातकालीन ब्रेक लगाने के बाद रविवार सुबह एक और ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम हो गयी. यह घटना तब हुई जब मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी. लगभग एक महीने के भीतर यह तीसरी घटना है, जब रेल सेवा को बाधित करने की कोशिश की गयी है.

रविवार को जारी एक बयान में कहा गया कि आज सुबह लगभग आठ बजकर 10 मिनट पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पुलिस ने सूचना दी कि प्रेमपुर स्टेशन से इलाहाबाद की तरफ जाने वाले रेलवे मार्ग पर लाल रंग का एक सिलेंडर पटरी पर रखा हुआ है. इस सूचना पर स्थानीय पुलिस ने तत्काल प्रेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. यह पाया गया कि लाल रंग का खाली सिलेंडर पटरी पर रखा हुआ था.

कानपुर पूर्व के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि लोको पायलट ने रेलवे अधिकारियों को सतर्क किया, जिन्होंने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और कानपुर पुलिस को सूचना दी और मामले की जांच शुरू की गयी. डीसीपी ने बताया कि मालगाड़ी के लोको पायलट ने पांच किलोग्राम वजन का एलपीजी सिलेंडर देखा, जिसके बाद आपातकालीन ब्रेक लगाकर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी को रोक दिया गया. उन्होंने बताया कि खोजी कुत्तों को काम पर लगाया गया और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया. उन्होंने पाया कि एलपीजी सिलेंडर खाली था.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >