गोकशी के आरोपियों से दोहरी मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो घायल

Sultanpur News: एसपी कुंवर अनुपम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. भागे हुए आरोपियों की तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है.

Sultanpur News: सुल्तानपुर जिले के बंधुआंकला और अखण्डनगर थाना क्षेत्रों में शनिवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

दूसरा आरोपी फरार

एएसपी अखंड प्रताप के मुताबिक, शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि गोकशी के दो आरोपी बाइक पर हसनपुर की ओर जा रहे हैं. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी मोहसिन घायल हुआ, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा.

यह भी पढ़ें- ईदगाह के पास मिले प्रतिबंधित मांस, गोवर्धन में तनाव का माहौल

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज, अखिलेश यादव समेत दिग्गजों के शामिल होने की संभावना

अखण्डनगर में आरोपी तैय्यब को लगी गोली

दूसरी घटना अखण्डनगर थाना क्षेत्र के दाखवा मिश्रीपुर गांव के पास हुई. कमियापुर नहर के पास पुलिस ने जब गोकशी के आरोपियों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने गोली चला दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में तैय्यब के पैर में गोली लगी, जबकि इस्माइल नामक आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस कर रही है जांच-पड़ताल

एसपी कुंवर अनुपम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. भागे हुए आरोपियों की तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है. घटनास्थलों से हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashank baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >