नंदगोपाल गुप्ता नंदी पर सपा का हमला, देखें X पर क्या लिखा

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल के X हैंडल से नंदगोपाल गुप्ता नंदी को लेकर एक पोस्ट किया गया है. नीचे देखें पोस्ट में क्या कहा गया.


समाजवादी पार्टी ने एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट के लाडले, अतीक के चरणों में नतमस्तक रहने वाले एवं अतीक के बिजनेस पार्टनर रहे तथा अतीक की मौत के बाद उसका करोड़ों रुपया हड़प कर जाने वाले मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सिर्फ इतना बताएं कि उन्नाव की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से इनका क्या संबंध है?
खुलेंगे सारे राज, मगर धीरे धीरे,
होगी सारी जांच, एक दिन धीरे धीरे…

कई यूजर्स इस पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि सवाल पूछना गलत नहीं होता. उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को जमीन की मंजूरी इतनी जल्दी कैसे मिल गई? लैंड यूज चेंज भी सही तरीके से नहीं हुआ बताया जा रहा.

एक यूजर ने लिखा कि सपा का जिन व्यक्तियों से लाभ मिलना बंद हो जाता है वह सपा के भी नहीं होते और आज इस बात की पुष्टि हो गई है. फिलहाल सभी जानते हैं यह सपा में थे और सपा के लिए ही कार्य करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >