Mahakumbh 2025: जब गाड़ी छोड़ अचानक पैदल चल दिए सीएम योगी, पीछे-पीछे भागने लगे मंत्री-अधिकारी

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ का जायजा लिया और प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन उन्होंने 100 बसों को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर योगी अचानक सड़क पर पैदल चलने लगे, जिसे देखकर उनके साथ मौजूद मंत्री और अधिकारी भी भागने लगे.

Mahakumbh 2025: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की विशेष शटल बसों और अटल सेवा नाम से इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन बसों से महाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी.

Mahakumbh 2025: तैयारी देख खुश हुए सीएम योगी, गाड़ी रोक अचानक पैदल चलने लगे

प्रयागराज दौरा पूरा कर जब सीएम योगी आदित्यनाथ वापस एयरपोर्ट लौट रहे थे तब अचानक वह गाड़ी से उतरकर रोड पर चलने लगे. उनको देखकर सभी मंत्री और अधिकारी भी गाड़ियों से उतरकर साथ चलने लगे. एयरपोर्ट जाने वाली सड़क से खुश दिखे सीएम योगी. उन्होंने पैदल चलकर मार्ग का निरीक्षण किया और पौधों को भी निहारा. इस दौरान उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: नमामि गंगे मिशन के जरिए कुंभ में स्वच्छता पर रहेगा विशेष फोकस

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: बस में बैठें और पहुंच जाएं महाकुंभ मेला, ज्यादा किराया मांगे तो सीएम योगी को बताएं

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025 में यदि कुछ खो जाए, तो ऐसे मिलेगी मदद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >