नोटबंदी के कारण लड़की वाले नहीं दे पाये दहेज, रिश्ता टूटा

नोएडा : आठ नवंबर को सरकार द्वारा 500-1000 के नोट बंद किये जाने के कई साइट इफैक्ट देखने को मिले हैं. लाइन में खड़े लोगों की तबीयत बिगड़ने और हार्टअटैक से मौत होने की भी खबर आयी है. इसी क्रम में एक खबर नोएडा से आयी है, जहां एक लड़की की शादी बरात आने के […]

नोएडा : आठ नवंबर को सरकार द्वारा 500-1000 के नोट बंद किये जाने के कई साइट इफैक्ट देखने को मिले हैं. लाइन में खड़े लोगों की तबीयत बिगड़ने और हार्टअटैक से मौत होने की भी खबर आयी है. इसी क्रम में एक खबर नोएडा से आयी है, जहां एक लड़की की शादी बरात आने के दो दिन पहले टूट गयी.

दरअसल मामला कुछ यूं है कि लड़के वालों ने शादी के दो दिन पहले लड़की वालों को बुलाकर यह कह दिया कि वे शादी तोड़ रहे हैं. इसका कारण यह है कि लड़की वाले दहेज नहीं जुटा पाये थे. लड़की के घर वालों ने बताया कि 25 तारीख को लड़की की शादी होनी थी, लेकिन लड़के वाले महंगी कार, हीरे की ज्वेलरी और कैश की मांग कर रहे थे, जिसे वे नोटबंदी के कारण नहीं दे पाये और लड़की का रिश्ता टूट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >