पीएम मोदी जो कर रहे हैं, वह सही हैं : हेमा

मथुरा : मथुरा की भाजपा सांसद और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने मंगलवार को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद करने पर कहा कि देश से भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद मिटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कर रहे हैं, वह सही हैं. 500 व 1000 रुपये के पुराने नोटों […]

मथुरा : मथुरा की भाजपा सांसद और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने मंगलवार को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद करने पर कहा कि देश से भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद मिटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कर रहे हैं, वह सही हैं. 500 व 1000 रुपये के पुराने नोटों को बदलने में हो रही परेशानी के बारे में उन्होंने कहा कि यह सब बस कुछ दिनों की बात है. कुछ दिनों में यह समस्या समाप्त हो जायेगी. सब कुछ सामान्य हो जायेगा. सरकार हर दिन योजना की व्याख्या कर रही है तथा लगातार जनता को रही समस्याओं के निदान निकाले जा रहे हैं.

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने बताया कि वे अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा तथा अपने द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित रावल गांव संबंधी कई विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में मिल कर आयी हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मथुरा के विकास के लिए उनके द्वारा दिये गये प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इन कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने का वादा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >