मजदूरों की पत्नियों के साथ सामूहिक बलात्कार, लूटपाट

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेशमें ग्रेटर नोएडाके थाना रबूपुरा स्थित एक ईंट-भट्ठे पर कल रात आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया और वहां काम करने वाले मजदूरों को बंधक बनाकर लूटपाट करने के अलावा तीन मजदूरों की पत्नियों के साथ कथित रुप से बलात्कार किया. थाना प्रभारी रबूपुरा ने मजदूरों से मिली तहरीर के […]

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेशमें ग्रेटर नोएडाके थाना रबूपुरा स्थित एक ईंट-भट्ठे पर कल रात आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया और वहां काम करने वाले मजदूरों को बंधक बनाकर लूटपाट करने के अलावा तीन मजदूरों की पत्नियों के साथ कथित रुप से बलात्कार किया.

थाना प्रभारी रबूपुरा ने मजदूरों से मिली तहरीर के आधार पर घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर मजदूरों के कमरों की तलाशी ली तथा मजदूरों को बंधक बनाकर उनकी नगदी लूट ली. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने तीन मजदूरों की पत्नियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >