नोएडा : 4 वर्षीय मासूम बच्ची से आठवीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

नोएडा:यूपीकेनोएडा में चार वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले आठवीं कक्षा के एक छात्र द्वारा बलात्कार करने की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव का है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पीड़ित […]

नोएडा:यूपीकेनोएडा में चार वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले आठवीं कक्षा के एक छात्र द्वारा बलात्कार करने की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव का है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाले मुकेश (काल्पनिक) ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनकी चार वर्षीय बेटी कल अपने घर के आंगन में खेल रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय एक छात्र उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया. आरोप है कि उसने बच्ची के साथ मारपीट की और बलात्कार किया. पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >