नोएडा में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी, केस दर्ज

नोएडा:यूपीकेनोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों के साथ धोखाधड़ी करके कथित रूप से रुपये ठग लिये. इस बाबत एक युवक ने दो लोगों को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार […]

नोएडा:यूपीकेनोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों के साथ धोखाधड़ी करके कथित रूप से रुपये ठग लिये. इस बाबत एक युवक ने दो लोगों को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है.

सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि अनुराग गंगवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अट्टा मार्केट में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले पवन शर्मा तथा डोली उर्फ हीना मलिक ने नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करके उससे मोटी रकम हड़प ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >