नोएडा : एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी मंगेतर के साथ शादी से पहले कथित रूप से दुष्कर्म किया तथा शादी से 5 दिन पूर्व उसने शादी करने से इन्कार कर दिया. इस घटना से आहत युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 12 में रहने वाली युवती की शादी दिल्ली के मोती बाग के रहने वाले नामी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिमन्यु सिंह के साथ तय हुई थी.
उन्होंने बताया कि अभिमन्यु 20 नवंबर को सेक्टर 12 स्थिति अपनी मंगेतर के घर आया. उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. उसके बाद रविवार को उसने शादी करने से इन्कार कर दिया. 30 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी. इस बात से आहत प्रिया ने कल जहर खा लिया. गंभीर हालत में उसे नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया तब उसने पुलिस को आपबीती बतायी.
इस मामले में थाना सेक्टर 24 में युवती के पिता ने उसके मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म एवं दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें…प्रोपर्टी डीलर मर्डर केस : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने करवाई हत्या, पढ़ें… पूरा मामला
