नोएडा में पांच लोगों से मोबाइल और नकदी लूट

नोएडा : जिले के दोनों थाना क्षेत्रों से बदमाशों ने पांच लोगों से मोबाइल फोन और नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया. शहर के पुलिस उपाधीक्षक (तृतीय) अवनीत कुमार ने बताया कि सेक्टर-50 स्थित में रहनेवाली अलका शर्मा से बीती रात बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार दिखा कर उनका पर्स छीन लिया. पर्स में […]

नोएडा : जिले के दोनों थाना क्षेत्रों से बदमाशों ने पांच लोगों से मोबाइल फोन और नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया. शहर के पुलिस उपाधीक्षक (तृतीय) अवनीत कुमार ने बताया कि सेक्टर-50 स्थित में रहनेवाली अलका शर्मा से बीती रात बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार दिखा कर उनका पर्स छीन लिया. पर्स में मोबाइल फोन, 6500 रुपये और अन्य कीमती सामान था.

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-44 के पास से एक वैगन-आर कार में लिफ्ट देकर अज्ञात बदमाशों ने हथियार दिखा कर संतोष कुमार मिश्रा से 4270 रुपये, दो मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया. बदमाश उन्हें चलती कार से सेक्टर-94 के पास फेंक कर भाग गये. उन्होंने कहा कि इसी थाना क्षेत्र के बोटेनिकल गार्डन के पास से बाइक सवार बदमाशों ने सजन चौधरी से उनका मोबाइल लूट लिया. वहीं, थाना कासना क्षेत्र के बीटा-। के पास से बाइक सवार बदमाशों ने रामहित चौबे से उनका मोबाइल फोन छीन लिया. थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-63 के पास से बाइक सवार बदमाशों ने परमेश्वर मिश्रा से उनका मोबाइल फोन छीन लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >