ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी करता था छात्र, उसके बाद पुलिस ने...

नोएडा : ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये कथित तौर पर ठगी करने वाले एक छात्र को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने सेक्टर-3 में दफ्तर खोला हुआ था जहां से वह ठगी की कथित वारदातों को अंजाम देता था. थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि बीती रात पुलिस को […]

नोएडा : ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये कथित तौर पर ठगी करने वाले एक छात्र को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने सेक्टर-3 में दफ्तर खोला हुआ था जहां से वह ठगी की कथित वारदातों को अंजाम देता था. थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-3 में एक व्यक्ति सस्ती ऑनलाइन शॉपिंग का लोभ देकर लोगों से ठगी कर रहा है. उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर पुलिस ने कंपनी पर छापा मारा और पवन मिश्र को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन और 1.10 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है.थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये सस्ता सामान देने का लोभ देकर ठगी करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >