Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले में नहीं होगी पानी की किल्लत, योगी सरकार ने किया खास इंतजाम

Maha Kumbh 2025: 15 नये ट्यूबवेल की व्यवस्था जल निगम नगरीय द्वारा मेला क्षेत्र में की जा रही है. पुराने ट्यूबवेल को भी दुरुस्त किया जा रहा है. पानी की किल्लत महाकुंभ में नहीं होगी.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 को स्वच्छ और सुगम बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यरत है. सीएम योगी के निर्देशों के मुताबिक जिस तरह महाकुंभ नगरी ने आकार लेना शुरू कर दिया है, उसके साथ ही महाकुंभ क्षेत्र में सुविधा व्यवस्थाओं का भी इंतजाम शुरू हो गया है. इस दिशा में यूपी जल निगम नगरीय, प्रयागराज पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध पानी सप्लाई के लिए 15 नये ट्यूबवेल लगा रहा है. इसके अतिरिक्त पुराने ट्यूबवेलों की मरम्मत कर लगभग 85 ट्यूबवेलों की मदद से पूरे मेला क्षेत्र को महाकुंभ के दौरान निर्बाध पानी की सप्लाई की जाएगी. जिससे मेला क्षेत्र में रहने वाले कल्पवासियों और साधु-संन्यासियों को असुविधा का सामना न करना पड़े.

11 करोड़ रुपये की लागत से लग रहे हैं 15 नये ट्यूबवेल

महाकुंभ 2025 के दौरान 25 सेक्टरों में फैले मेला क्षेत्र में निर्बाध पानी सप्लाई का कार्य यूपी जल निगम नगरीय कर रहा है. सीएम योगी के निर्देशों के मुताबिक पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध पानी की सप्लाई की जाएगी. इसके संबध में बताते हुए जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता अमित राज ने बताया कि 45 दिनों के महाकुंभ आयोजन में निर्बाध पानी सप्लाई 85 ट्यूबवेलों की मदद से की जाएगी. इसके लिए जल निगम नगरीय, मेला क्षेत्र में 15 नये ट्यूबवेल लगा रहा है. महाकुंभ 2025 का मेला क्षेत्र अब तक के कुंभ मेलों की तुलाना में सबसे बड़ा है, जो कि 25 सेक्टर में फैला हुआ है. जिसके लिए शेष 70 ट्यूबवेलों की मरम्मत का कार्य चल रहा है. इनमें से अन्य 15 ट्यूबवेलों को पूरी तरह से रिन्यु किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि निर्बाध जलापूर्ति के लिए ये सारा कार्य 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा.

Read Also : Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में ये होगा खास, जानें स्नान की महत्वपूर्ण तिथियां

निर्बाध पानी सप्लाई के लिए लग रहे हैं 30 जनरेटर और स्टेबलाइजर

जल निगम नगरीय प्रयागराज के अधिशासी अभियंता अमित राज ने बताया कि महाकुंभ में 24 घंटे निर्बाध जलापूर्ति के लिए 11 करोड़ रुपये के बजट से ट्यूबवेलों की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही पानी सप्लाई के लिए 30 जनरेटर सेट और स्टेबलाइजर भी लगाये जायेंगे, जो मेला क्षेत्र में बने पम्पिंग प्लांटों से सभी 25 सेक्टरों में पानी सप्लाई का कार्य करेंगे. इसके साथ ही अधिशासी अभियंता ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए पाईप का जाल भी बिछाया जाएगा. जिससे आखाड़ा-शिविरों, प्रशासन के टेंट, कल्पवासियों और पूरे मेला क्षेत्र में पानी सप्लाई की जाएगी. ये कार्य भी यूपी जल निगम नगरीय प्रयागराज ही कर रहा है, जो कि सीएम योगी के निर्देशों के मुताबिक 30 नवंबर तक पूरा हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >