Uttar Pradesh Breaking News Live: हरियाणा के सीएम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी, सोनभद्र से पांच गिरफ्तार

Uttar Pradesh Breaking News Live: आज विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन है. सरकार और विपक्ष आमने सामने होंगे. उमेश पाल हत्याकांड के बाद एक्शन में योगी सरकार. आज भी बुलडोजर की कार्रवाई संभव है. आज मथुरा में रंगभरी एकादशी से होली की शुरुआत होगी. भूपेंद्र चौधरी, संभल में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित रहेंगे.आज उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
12:53 AM. 4 Mar 23 7:23 PM. 3 Mar

हरियाणा के सीएम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी, सोनभद्र से पांच गिरफ्तार

यूपी के सोनभद्र में हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है. मोनू शर्मा, प्रशांत मौर्य, यशवंत, अंसार अहमद और कैफ अंसारी संविदा कर्मचारी हैं.

12:53 AM. 4 Mar 23 7:23 PM. 3 Mar

कौशल महोत्सव कल से, डिप्टी सीएम करेंगे उद्घाटन

लखनऊ में कल से दो दिवसीय लखनऊ कौशल महोत्सव का शुभारंभ होगा. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ 5 मार्च को कार्यक्रम का समापन करेंगे. कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता नीरज सिंह ने बताया कि 112 कंपनियां महोत्सव में हिस्सा लेंग. इन कंपनियों के पास 51974 नौकरी के मौके उपलब्ध कराएंगी. अबतक 23991 कैंडिडेट्स ने अपना पंजीकरण कराया है.

12:53 AM. 4 Mar 23 7:23 PM. 3 Mar

प्रयागराज और मऊ में चला ‘बाबा का बुलडोजर’, अतीक के फाइनेंसर का मकान जमींदोज

उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद के करीबी मशुकुद्दीन के मकान पर बाबा का बुलडोजर चला. मशूकुद्दीन प्रधान है और अतीक का फाइनेंसर बताया जा रहा है. वह अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की मदद करता था.

12:53 AM. 4 Mar 23 7:23 PM. 3 Mar

सपा नेता जुगेंद्र यादव की संपत्ति कुर्क, एक साल से है फरार

एटा के सपा नेता जुगेंद्र यादव की संपत्ति को डीएम के आदेश के बाद कुर्क कर लिया गया है. आगरा के एत्मादपुर इलाके में 15 बीघे जमीन कुर्क की गयी है. यह जमीन जुगेंद्र की पत्नी रेखा यादव के नाम थी. गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई हुई है. जुगेंद्र यादव लगभग एक साल से फरार है.

12:53 AM. 4 Mar 23 7:23 PM. 3 Mar

उमेश पाल हत्याकांड, प्रयागराज में अतीक के एक और करीबी के घर पर चला बुलडोजर

12:53 AM. 4 Mar 23 7:23 PM. 3 Mar

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राहिल हसन हटाये गए

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राहिल हसन को बीजेपी ने पद से हटा दिया है. राहिल हसन प्रयागराज शूटआउट में शामिल गुलाम का भाई बताया जा रहा है. महानगर अध्यक्ष प्रयागराज उमेश चंद्र उर्फ गणेश केसरवानी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की पूरी इकाई को भंग कर दिया है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: आज विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन है. सरकार और विपक्ष आमने सामने होंगे. उमेश पाल हत्याकांड के बाद एक्शन में योगी सरकार. आज भी बुलडोजर की कार्रवाई संभव है. आज मथुरा में रंगभरी एकादशी से होली की शुरुआत होगी. भूपेंद्र चौधरी, संभल में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित रहेंगे.आज उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >