UP Weather Live: यूपी में दिखा चक्रवात का असर, अगले दो दिनों में मानसून देगा दस्तक, जानें मौसम अपडेट

UP Weather Live: यूपी में भीषण गर्मी से परेशान लोगों पर अब मौसम मेहरबान होने लगा है. प्रदेश में लू के थपेड़ों से लोगों को निजात मिलने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक पश्चिमी यूपी और कुछ अन्य हिस्सों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण तापमान में असर देखने को मिल रहा है. वहीं अब राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी इसका प्रभाव नजर आ रहा है. मंगलवार के बाद बुधवार को भी लखनऊ सहित कई जगहों में बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली. मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन तक प्रदेश में आंधी बरसात की संभावना जताई है.

Live Updates
12:53 AM. 22 Jun 23 7:23 PM. 21 Jun

यूपी में 25 जून तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 25 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है. IMD ने लखनऊ समेत 20 जिलों में भारी बारिश को लेकर अरेंज अलर्ट जारी किया है.

12:53 AM. 22 Jun 23 7:23 PM. 21 Jun

पूर्वांचल में ऑरेंज अलर्ट जारी

यूपी के पूर्वांचल में हीटवेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज यानी बुधवार से तूफान का असर कम हो जाएगा. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे फिर बारिश का दौर शुरू होगा.

12:53 AM. 22 Jun 23 7:23 PM. 21 Jun

यूपी में अगले पांच दिनों तक होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में 21 से 25 जून तक कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश होने की संभावना है.

12:53 AM. 22 Jun 23 7:23 PM. 21 Jun

यूपी में दिखा चक्रवात का असर, अगले दो दिनों में मानसून देगा दस्तक

यूपी के अधिकांश जिलों में चक्रवात का असर मंगलवार से दिखने लगा है. राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. ज‍िसका असर फिलहाल जारी है. इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून की दस्तक पूर्वी यूपी में हो सकती है.

7:39 PM. 21 Jun 23 2:09 PM. 21 Jun

UP Weather Live: मौसम विभाग ने 50 जिलों में बारिश-आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट किया जारी

यूपी के कई जिलों में बारिश की स्थिति बनी हुई है. बुधवार सुबह कई स्थानों पर बारिश के बाद रात तक बादलों के बरसने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 50 जनपदों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. आंचलिक मौसम​ विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में मानसून का प्रवेश अगले दो दिन में संभव है.

7:39 PM. 21 Jun 23 2:09 PM. 21 Jun

UP Weather Live: लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश के कारण बादलों में छिपा सूरज

लखनऊ सहित प्रदेश के कई जनपदों में बुधवार को बारिश के कारण सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा. इस वजह से लोगों को चिलचिलाती धूप से पूरी तरह निजात मिली. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है. प्रदेश में बारिश का यह दौर फिलहाल जारी रहेगा.

मुख्य बातें

UP Weather Live: यूपी में भीषण गर्मी से परेशान लोगों पर अब मौसम मेहरबान होने लगा है. प्रदेश में लू के थपेड़ों से लोगों को निजात मिलने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक पश्चिमी यूपी और कुछ अन्य हिस्सों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण तापमान में असर देखने को मिल रहा है. वहीं अब राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी इसका प्रभाव नजर आ रहा है. मंगलवार के बाद बुधवार को भी लखनऊ सहित कई जगहों में बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली. मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन तक प्रदेश में आंधी बरसात की संभावना जताई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >