UP Crime News: प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, मौसेरे भाई समेत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज

UP Crime News: प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. इस मामले में पुलिस ने मौसेरे भाई समेत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. वहीं परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान युवक को गोली मारी गयी. घटना के बाद मौसेरे भाई समेत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. यह घटना थाना उदयपुर क्षेत्र के ईश्वरी का पुरवा कुंभीआईमा गांव की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी तिलक में चढ़े पैसे मांग कर रहा था. असमर्थता जताने पर आरोपित ने गोली मारी थी. शव घर पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. वहीं परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया.

मौसेरे भाई समेत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज

मृतक युवक का नाम सत्य प्रकाश सिंह बताया जा रहा है. वह अहमदाबाद में रहता था. मृतक अपने भतीजे दुर्गेश सिंह के विवाह में शामिल होने के लिए अपने गांव ईश्वरी का पुरवा कुंभीआईमा आया हुआ था. सोमवार की रात मांगलिक कार्यक्रम के दौरान सत्य प्रकाश का मौसेरा भाई ओम प्रकाश सिंह पहुंचा और उससे दस हजार रुपये उधार मांगे. जब धनराशि देने से इनकार किया तो उसने सत्य प्रकाश को तमंचे से गोली मार दी.

Also Read: UP Nikay Chunav: सीएम योगी आदित्यनाथ के बरेली आने से पहले बागियों पर गिर सकती है गाज, सूची बनने की कवायद शुरू
घटना की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, घायल सत्‍य प्रकाश को गंभीर अवस्था में स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों नें उसको मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं आरोपी घटना के बाद भाग निकला. पुलिस नें मृतक के भाई जय प्रकाश सिंह की तहरीर पर मौसेरे भाई ओम प्रकाश सिंह सहित तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >