UP Chunav 2022: गुन्नौर सीट पर कैसा रहा मतदान और क्या रहा वोटिंग प्रतिशत? जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में संभल की गुन्नौर पर 59.28 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछली बार 2017 में यहां 61.00 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के संभल की चार विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी यानी सोमवार को मतदान हुआ. गुन्नौर सीट पर 59.28 प्रतिशत वोटिंग हुई. पिछली बार यहां 61.00 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. मुलायम सिंह यादव के परिवार के इशारा भर से किसी कैंडिडेट को जीत मिलती थी. गुन्नौर ने हमेशा सपा का साथ दिया. 2017 के विधानसभा चुनाव में गुन्नौर की जनता ने सपा की जगह मोदी-योगी की जोड़ी पर भरोसा जताया था. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अजीत कुमार यादव उर्फ राजू यादव जीते थे. इस सीट पर 14 फरवरी को मतदान है.

गुन्नौर सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- अजीत कुमार उर्फ राजू यादव- भाजपा

  • 2012- राम खिलाड़ी सिंह यादव- सपा

  • 2007- मुलायम सिंह यादव- सपा

  • 2002- अजीत कुमार उर्फ राजू यादव- जेडी (यू)

  • 1993- राजेश कुमार- सपा

  • 1985- पुष्पादेवी- कांग्रेस

  • 1980- प्रेमवती- जेएनपी (एससी)

गुन्नौर सीट के मौजूदा विधायक

  • 2017 के चुनाव में गुन्नौर सीट से अजीत कुमार यादव उर्फ राजू यादव चुनाव जीते थे.

जातिगत समीकरण (अनुमानित)

  • यादव- 1.80 लाख

  • मुस्लिम- 55 हजार

  • जाटव- 44 हजार

  • वैश्य- 20 हजार

गुन्नौर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,97,362

गुन्नौर की जनता के मुद्दे

  • इस इलाके में सिंचाई के साधन नहीं हैं.

  • रोजगार के लिए युवाओं का पलायन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >