UP Breaking Live: अतीक के बेटे अली से जेल में मुलाकात पर लगी रोक

UP Breaking News Live Updates in Hindi: समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देवरिया दौरे पर रहेंगें. वे शाम 3.00 बजे देवरिया पहुंचेंगे. इस दौरान देवरिया के साकेत नगर कॉलोनी पहुंचकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

अतीक के बेटे अली से जेल में मुलाकात पर लगी रोक

अतीक अहमद के बेटे अली से जेल में मुलाकात पर रोक लग गयी है. नैनी सेंट्रल जेल में अली को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है.

3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना

यूपी के मिर्जापुर से बड़ी खबर आ रही है. जहां पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है. ट्रेन में बम रखे होने की सूचना पर पूरा महकमा अलर्ट हो गया. ट्रेन को चुनार स्टेशन पर रोका गया है. पुलिस और बम स्क्वैड बीते एक घंटे से ट्रेन में बम तलाश रही है.

3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

बाराबंकी में चौकी इंचार्ज माती को दबंगों ने पीटा

बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर दबंगों द्वारा चौकी इंचार्ज माती को पीटा गया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता और ग्राम प्रधान के गुर्गों ने पिटाई की है. दबंगों की पिटाई से चौकी इंचार्ज की वर्दी फट गयी है. माती चौकी इंचार्ज को सीएचसी में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में 7 लोगों को अरेस्ट किया है. देवा कोतवाली क्षेत्र के सिपहिया गांव की घटना है.

3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

यूपी में बीजेपी ने 52 बागी नेताओं को किया निष्कासित

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बीजेपी ने बागी नेता और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है. 23 बागी नेता अैर 29 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है

3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

बरेली में अस्पताल का बिल भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में दो दोस्त समेत तीन की मौत हो गई. इसके साथ ही 5 की हालत गंभीर है. उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद मृतक परिवारों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त अस्पताल का बिल भरने जा रहे थे

3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

बरेली में मोबाइल लूटकर भागने वाले लुटेरे गिरफ्तार

बरेली में मोबाइल लूटकर भागने वाले लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दो मोबाइल, उनके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद किया गया है. बाइक से राहगीरों का मोबाइल छीनते थे. सूचना पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने बदमाशों गिरफ्तार किया है.

3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

अखिलेश यादव पहुंचे गोरखपुर, योगी सरकार पर साधा निशाना

3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, एक पुलिसकर्मी घायल

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर काकोरी के पास कार का एक्सेल टूटने के बाद खाईं में गिर गई. इस दौरान कार में सवार ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. अलीगढ से लखनऊ आते समय यह हादसा हुआ. पुलिस कर्मियों की इकना स्टेडियम की ड्यूटी में लगी है. 1 मई को इकना स्टेडियम मे आईपीएल मैच है.

3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

यूपी में विपक्षी दलों के कई नेताओं ने भाजपा की ली सदस्यता

लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में कांग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव अज्जू, पार्षद प्रत्याशियों समेत कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की. रालोद के राहुल चौधरी ने भी भाजपा ज्वाइन किया. ब्रजेश पाठक ने सदस्यता दिलवाई.

3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज गोरखपुर दौरे पर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगे. अखिलेश यादव 11:50 नंदानगर FCI मोड़ पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद कूड़ाघाट, मोहदीपुर, ट्रांसपोर्ट नगर और नौसड होते हुए संत कबीर नगर के लिए जाएंगे.

7:57 PM. 30 Apr 23 2:27 PM. 30 Apr

लखनऊ में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना

यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह से मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है. सुबह से मौसम काफी सुहाना बना हुआ है. हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है. जिसके बाद से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग की ओर से राजधानी समेत पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक बारिश जैसी स्थिति के आसार जताया गया है.

7:57 PM. 30 Apr 23 2:27 PM. 30 Apr

भाजपा में बागियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के निर्देश पर पहले चरण में बाग़ी उम्मीदवारों पर कार्रवाई हुई है. उन्नाव में बीजेपी के कई पदाधिकारियों को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है.

7:57 PM. 30 Apr 23 2:27 PM. 30 Apr

कर्नाटक में बोलें CM योगी- आज हमारा देश बदल चुका है

कर्नाटक के कोप्पल में सीएम योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित किया . इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारा देश बदल चुक है. दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है. हर क्षेत्र में भारत की ताकत का डंका बज रहा है. उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में फ्री राशन और फ्री वैक्सीन दी, जबकि कांग्रेस के समय तुष्टीकरण होता था. 2017 से पहले यूपी में हर दूसरे दिन दंगा होता था, आज यूपी दंगा मुक्त है.

7:57 PM. 30 Apr 23 2:27 PM. 30 Apr

बसपा सुप्रीमो मायावती की अपील विरोधियों के षड्यंत्र पर न दें ध्यान

7:57 PM. 30 Apr 23 2:27 PM. 30 Apr

हापुड़ में हाईवे पर चलती कार में लगी आग

हापुड़ में नगर कोतवाली के निजामपुर में हाईवे पर दौड़ती कार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. कार में आग लगने से अफरातफरी मच गई. कार सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया.

7:57 PM. 30 Apr 23 2:27 PM. 30 Apr

वन दरोगा की परीक्षा आज, लखनऊ में परीक्षार्थियों के लिए सुविधा

लखनऊ में उत्तर प्रदेश वन दरोगा की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट ई-बसें चलाएगा. ये बसें चारबाग रेलवे स्टेशन के अलावा चारबाग, कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डे से मिलेंगी. जो परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगी. राजधानी में रविवार को 36 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से छह विभिन्न रूट तैयार किए गए हैं. हर रूटों पर चार-चार इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएगी. इस संबंध में एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि बसों का संचालन गोमतीनगर और दुबग्गा डिपो से होगा. बसों की सुविधा परीक्षा शुरू होने और खत्म होने के बाद तक मिलेगी. बस चालक और कंडक्टरों की ड्यूटी लगा दी. परीक्षा सुबह दस से बारह बजे तक आयोजित होगी.

7:57 PM. 30 Apr 23 2:27 PM. 30 Apr

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कर्नाटक में सुनेंगे सीएम योगी

7:57 PM. 30 Apr 23 2:27 PM. 30 Apr

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ सड़क हादसा, 5 की मौत

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बांस लदे ट्रेक्टर-ट्राली से कार की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ. जिसमें 3 महिला समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है.

7:57 PM. 30 Apr 23 2:27 PM. 30 Apr

यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज वाराणसी दौरे पर

यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज वाराणसी में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करेंगे. इस दौरान वाराणसी के मंडुआडीह, शिवदासपुर और फुलवरिया में रहेंगे. सुसुवाही तथा सूजाबाद क्षेत्रों में भी जनसम्पर्क करेंगे.

11:33 AM. 30 Apr 23 6:03 AM. 30 Apr

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज देवरिया दौरे पर

समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देवरिया पहुंचेंगे. वे शाम 3.00 बजे देवरिया पहुंचेंगे. इस दौरान देवरिया के साकेत नगर कॉलोनी पहुंचकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देवरिया दौरे पर रहेंगें. वे शाम 3.00 बजे देवरिया पहुंचेंगे. इस दौरान देवरिया के साकेत नगर कॉलोनी पहुंचकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >