UP Breaking News Live: पप्पू स्मार्ट के खिलाफ हुई एनएसए की कार्रवाई

UP Breaking News Live Updates in Hindi: माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है. अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड में गुरुवार को न्यायिक आयोग की टीम ने प्रयागराज में घटनास्थल काल्विन अस्पताल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
6:07 AM. 21 Apr 23 12:37 AM. 21 Apr

पप्पू स्मार्ट के खिलाफ हुई एनएसए की कार्रवाई

पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल में बंद पप्पू स्मार्ट के खिलाफ हुई है एनएसए की कार्रवाई. देर रात जेल में एनएसए के कागजात तामील कराए गए.

3:43 AM. 21 Apr 23 10:13 PM. 20 Apr

गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूल एक बजे तक खुलेंगे

उत्तर प्रदेश में गर्मी की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है. गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा. जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

3:43 AM. 21 Apr 23 10:13 PM. 20 Apr

रामजन्मभूमि के जलाभिषेक के लिए अयोध्या पहुंचा 155 देश का जल

155 देशों का जल एकत्रित होकर अयोध्या पहुंच गया है. दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष व पूर्व विधायक दिल्ली विजय जौली के प्रयास से 155 देशों का जल एकत्रित हुआ है. इस जल से रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर का जलाभिषेक किया जायेगा. हर देश से आए कलश पर उस देश के झंडे और उसके नाम का स्टिकर लगाया गया है, फिर केसरिया रंग से सजाया गया है.

3:43 AM. 21 Apr 23 10:13 PM. 20 Apr

कुत्तों के हमला से मौत मामले में एनएचआरसी ने मुख्य सचिव, एएमयू वीसी को दिया नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, अलीगढ़ नगर निगम आयुक्त और एएमयू वीसी को आवारा कुत्तों द्वारा एक व्यक्ति की कथित हत्या को लेकर नोटिस दिया. भारतीय कल्याण बोर्ड के सचिव से इस तरह की घटनाओं से निपटने की रणनीति पर रिपोर्ट देने को भी कहा है. अलीगढ़ में एक बुजुर्ग पर कुत्तों ने हमला कर दिया था. इसमें उसकी मौत हो गयी थी.

3:43 AM. 21 Apr 23 10:13 PM. 20 Apr

बरेली में विजिलेंस ने चकबंदी अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

उत्तर प्रदेश के बरेली में राजस्व न्यायालय मे क्षेत्राधिकारी (सीओ) चकबंदी तृतीय रणधीर सिंह को किसान से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के दौरान विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया है. पीड़ित किसान की 10 बीघा जमीन का मामला चकबंदी न्यायलय में चल रहा था. इसमें ही किसान से पहले 2 लाख, फिर 50 हजार रूपये की मांग की थी.जिसके चलते किसान ने बिजिलेंस में शिकायत की.

3:43 AM. 21 Apr 23 10:13 PM. 20 Apr

सपा का 25 साल का गढ़ शमशाबाद में खत्म, नगर पालिका चैयरमैन उम्मीदवार लक्ष्मी देवी राठौर ने नामांकन वापस लिया

नगर पालिका शमशाबाद में सपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.शमशाबाद में 25 साल से चेयरमैन पद पर सपा का कब्जा है.यहां पर पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर की पत्नी लक्ष्मी देवी राठौर ने सपा की टिकट पर नामांकन किया था. भाजपा ने शिव कुमार राठौर के भाई बृज मोहन राठौर को टिकट दी है.लक्ष्मी देवी राठौर के नामांकन वापस लेने से सपा का 25 साल का गढ़ शमशाबाद में खत्म हो गया है. निर्दलीय प्रत्याशी मेघ सिंह कुशवाहा ने भी नामांकन वापस ले लिया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है. अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड में गुरुवार को न्यायिक आयोग की टीम ने प्रयागराज में घटनास्थल काल्विन अस्पताल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >