UP Breaking Live: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, 12 IPS हुए इधर-उधर, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर की मुकदमा रद्द करने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित ‘शिवलिंग’ का वैज्ञानिक सर्वे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई त‍क इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:37 AM. 20 May 23 10:07 PM. 19 May

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS हुए इधर-उधर

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. नीरा रावत ADG प्रशासन बनीं है. वहीं जेएन सिंह रेलवे के ADG बने है. स्पेशल DG प्रशांत कुमार को SSIT का अतरिक्त प्रभार दिया गया है. सुनील गुप्ता प्रशिक्षण ADG बने है. वहीं अनुपम कुलश्रेष्ठ को 1090 का अतरिक्त प्रभार दिया गया है. दीपेश जुनेजा ADG अभियोजन बने है. एसके भगत ADG भवन एंव कल्याण बने है. रेणुका मिश्रा DG प्रशिक्षण बनीं है.

3:37 AM. 20 May 23 10:07 PM. 19 May

हापुड़ में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई

हापुड़ में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गयी. जिसके कारण कारण कार नहर की रेलिंग पर लटक गयी. इस हादसे में एक की मौत हो गयी. वहीं दो महिला, बच्चा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग गंगा स्नान करके लौट रहे थे. गढ़ कोतवाली के अठसैनी फ्लाईओवर की घटना है.

3:37 AM. 20 May 23 10:07 PM. 19 May

लखनऊ पहुंचे भाजपा सासंद बृजभूषण शरण सिंह

भाजपा सासंद बृजभूषण शरण सिंह आज लखनऊ पहुंचे हुए है. उन्होंने कहा कि जो लोग साजिश कर रहे हैं वो मुंह के बल गिरेंगे और गिर भी गए हैं. अयोध्या में होने वाले संतों के सम्मेलन के बारे में भी BJP सांसद बोले है.

3:37 AM. 20 May 23 10:07 PM. 19 May

लखनऊ में लगी भीषण आग, लाखों की नुकसान की आशंका 

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से आग का विकराल रूप देखने को मिला है. आशियाना थाना क्षेत्र में स्थित खजाना मार्केट के सामने बने केके कॉम्पलेक्स में भीषण आग लगी है. यहां दूसरी मंजिल पर बने कपड़े के शोरूम में भीषण आग लगी है. लाखों रुपये की नुकसान की आशंका जतायी जा रही है.

3:37 AM. 20 May 23 10:07 PM. 19 May

प्रभात गुप्ता हत्याकांड मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को मिली राहत

लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रभात गुप्ता हत्याकांड मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को राहत मिली है. इलहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच से राहत मिली है. बता दें कि 23 साल पहले लखीमपुर के तिकोनिया इलाके में प्रभात गुप्ता की हत्या हुई थी. प्रभात गुप्ता लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र नेता थे. इस केस में चार लोग नामजद थे. अजय मिश्रा, सुभाष मामा, राकेश, शशिभूषण के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था.

3:37 AM. 20 May 23 10:07 PM. 19 May

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक

ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित ‘शिवलिंग’ का वैज्ञानिक सर्वे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई त‍क इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. इस केस में अगली सुनवाई 12 मई को होगी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर की मुकदमा रद्द करने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित ‘शिवलिंग’ का वैज्ञानिक सर्वे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई त‍क इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >