आगरा : यूपी चुनाव के मद्देनजर आज आगरा में अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने रोड शो किया. रोड शो के बाद प्रेस कॉंन्फ्रेंस भी होना है. इस रोड शो में सपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं. इस रोड शो के बारे में जानकार बताते हैं कि यह सपा और कांग्रेस का रोड है, जिसमें सपा कार्यकर्ता ज्यादा हैं. इस रोड शो में काफी भीड़ दिख रही है. कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर-बैनर पकड़े हुए हैं. राहुल और अखिलेश बस की छत पर सवार हैं और लोगों का हाथ हिलाकर अभिनंदन कर रहे हैं.
आगरा में राहुल-अखिलेश का रोड शो, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल
आगरा : यूपी चुनाव के मद्देनजर आज आगरा में अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने रोड शो किया. रोड शो के बाद प्रेस कॉंन्फ्रेंस भी होना है. इस रोड शो में सपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं. इस रोड शो के बारे में जानकार बताते हैं कि यह सपा और कांग्रेस का रोड है, […]

आज सुबह इस रोडशो को देखते हुए बिजली के तारों को हटाया गया, चूंकि राहुल-अखिलेश जिस बस पर सवार हैं उसकी ऊंचाई काफी है, इसलिए करेंट लगने का खतरा था. लखनऊ में दोनों ने झुक-झुक कर बिजली के तारों को पार किया था.
आज सुबह मेरठ में आयोजित रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल और अखिलेश पर जमकर हमला बोला और कहा कि इन दोनों शहजादों ने प्रदेश को लूटा है. उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए. संभव है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल-अखिलेश उनके आरोपों का जवाब दें.