बीजेपी की आयी 155 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, राजनाथ के बेटे और रीता बहुगुणा को भी टिकट

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची कर दी. इस सूची में 155 उम्मीदवारों के नाम हैं. इससे पहले उसने 149 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. इसके साथ ही राज्य विधानसभा की कुल 403 सीटों में से अब तब उसने 304 उम्मीदवारों के नामों […]

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची कर दी. इस सूची में 155 उम्मीदवारों के नाम हैं. इससे पहले उसने 149 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी.

इसके साथ ही राज्य विधानसभा की कुल 403 सीटों में से अब तब उसने 304 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.

आज जारी सूची में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और रीता बहुगुणा के भी नाम हैं. पंकज सिंह नोएडा से भाजपा के प्रत्याशयी होंगे, वहीं रीता बहुगुणा एक बार फिर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ेंगी.

रीता बहुगुणा 2012 में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गयी थीं. बाद में उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया था. इलाहाबाद वेस्ट से सिद्धार्थ नाथ सिंह, इलाहाबाद साउथ से नंद कुमार नंदी गुप्ता तथा इलाहाबाद नॉर्थ से हर्ष वाजपेयी को टिकट दिया गया है.

भाजपा की दूसरी सूची :

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BJP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >