चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामला: पुलिस ने अमित शाह को दी क्लीन चिट

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान कथित चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो अलग अलग मामलों में क्लीन चिट दी है. कल अंतिम रिपोर्ट दाखिल करते हुए पुलिस ने बताया कि शाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं. इन दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं की […]

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान कथित चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो अलग अलग मामलों में क्लीन चिट दी है. कल अंतिम रिपोर्ट दाखिल करते हुए पुलिस ने बताया कि शाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं.

इन दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं की ओर से आपत्ति दर्ज करने के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरण कुमार ने दिन तय कर दिए हैं. अभियोजन पक्ष के अनुसार अदालत ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए बाबूराम मामले में 17 जनवरी की तारीख जबकि रामकुमार के मामले में तीन जनवरी की तारीख तय की है.

भाजपा नेता पर बरवर गांव में आपत्तिजनक भाषण देने का आरोप था. शाह ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘अगर मोदीजी जीतते हैं तो ‘मुल्ला’ मुलायम की सरकार गिर जाएगी.” चुनाव आयोग के निर्देश पर भाजपा नेता के खिलाफ ये मामले दर्ज किए गए थे जिसके कारण भाजपा नेता के उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >