चला प्रियंका गांधी का जादू, रायबरेली के बाहुबली नेता की बेटी कांग्रेस में शामिल

रायबरेली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी भले ही सक्रिय रूप से राजनीति में नहीं हैं, लेकिन उनमें एक सक्रिय राजनेता के तमाम गुण हैं, यही कारण है जब भी कांग्रेस परेशानी में दिखती है उन्हें सक्रिय राजनीति में उतारने की मांग कांग्रेस कार्यकर्ता करते हैं. एक बार फिर प्रियंका गांधी ने […]

रायबरेली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी भले ही सक्रिय रूप से राजनीति में नहीं हैं, लेकिन उनमें एक सक्रिय राजनेता के तमाम गुण हैं, यही कारण है जब भी कांग्रेस परेशानी में दिखती है उन्हें सक्रिय राजनीति में उतारने की मांग कांग्रेस कार्यकर्ता करते हैं.

एक बार फिर प्रियंका गांधी ने अपनी काबिलियत का परिचय देते हुए रायबरेली के बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटियों को कांग्रेस में शामिल करवाया है. इसे कांग्रेस पार्टी बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रही है, क्योंकि अखिलेश सिंह का अपना वोट बैंक है, जो हमेशा उनके साथ रहा है. हालांकि सोनिया गांधी इस सीट से सांसद हैं, लेकिन वह भी अखिलेश सिंह के इलाके में उन्हें टक्कर नहीं दे पाती है. अब जबकि अखिलेश सिंह ने अपनी सीट अपनी बेटी अदिति को सौंपने का मन बना लिया है, प्रियंका के प्रयासों से अदिति को कांग्रेस में शामिल करवा लिया गया है.

खबर है कि प्रियंका गांधी ने संजय सिंह के जरिये अदिति से संपर्क साधा और उसे कांग्रेस में शामिल करवाया. अदिति ने उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >