UP : ट्रक ड्राइवर की दबंगई, पुलिस जीप को मारी टक्कर, 2 पुलिस जवानों की मौत

गाजीपुर : जिले के कासिमाबाद क्षेत्र में गश्त पर निकले पुलिस दल की जीप और ट्रक की टक्कर में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी तथा इतने ही अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस अधीक्षक राम किशोर वर्मा ने आज यहां बताया कि 28 : 29 फरवरी की दरम्यानी रात को गश्त पर निकले कासिमाबाद […]

गाजीपुर : जिले के कासिमाबाद क्षेत्र में गश्त पर निकले पुलिस दल की जीप और ट्रक की टक्कर में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी तथा इतने ही अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस अधीक्षक राम किशोर वर्मा ने आज यहां बताया कि 28 : 29 फरवरी की दरम्यानी रात को गश्त पर निकले कासिमाबाद थाने के एक दल की जीप कासिमाबाद-बलिया मार्ग पर एक मोड पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दीवान रामानन्द सिंह और सिपाही रमेश सिंह की मौत हो गयी. वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में दारोगा हिंचलाल गौड समेत दो पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोडकर भाग गया. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिसकर्मियों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >