UP : पेड़ पर फंदे से लटकते पाये गये दो सगी बहनों के शव

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दो सगी बहनों के शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर बने फंदे से लटकते पाये गये. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नानपारा कोतवाली क्षेत्र के चंदनपुर गांव में कल रुपा :21: और संजू :19: के शव एक पेड पर फांसी के फंदे से लटकते पाये […]

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दो सगी बहनों के शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर बने फंदे से लटकते पाये गये. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नानपारा कोतवाली क्षेत्र के चंदनपुर गांव में कल रुपा :21: और संजू :19: के शव एक पेड पर फांसी के फंदे से लटकते पाये गये. रुपा और संजू के माता-पिता की काफी पहले मृत्यु हो चुकी थी. वे अपने भाई मनोज और भाभी के साथ रहती थीं.

परिजन के मुताबिक कल सुबह किसी बात को लेकर दोनों बहनों की अपनी भाभी से कहासुनी हुई थी. इस पर मनोज ने उन्हें डांटा-फटकारा था. उसके बाद से ही दोनों घर से गायब हो गयीं और शाम को उनके शव पेड़ पर लगे फंदे से लटकते पाये गये. पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि मामले की जांच करायी जा रही है. शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है. उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत की असल वजह सामने आ पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >