उत्तर प्रदेश : सिरफिरे आशिक ने भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री को बनाया बंधक, हुआ गिरफ्तार

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) : सिरफिरे आशिक ने शनिवार को भोजपुरी फिल्मों की एक अभिनेत्री को दो घंटे के लिए बंधक बना लिया. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि राबर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत नगर के एक होटल में सुबह उस समय अफरातफरी मच गयी, जब भोजपुरी फिल्म की […]

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) : सिरफिरे आशिक ने शनिवार को भोजपुरी फिल्मों की एक अभिनेत्री को दो घंटे के लिए बंधक बना लिया. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि राबर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत नगर के एक होटल में सुबह उस समय अफरातफरी मच गयी, जब भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आयी एक अभिनेत्री के कमरे में सिरफिरा आशिक पंकज यादव बुरी नीयत से घुस गया और अभिनेत्री को बंधक बना लिया.

इस दौरान उसने कमरे के भीतर से फायरिंग भी की. अंतत: पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल रही. युवक के पास से पिस्तौल बरामद हुई है. पाटिल ने बताया कि सिरफिरे आशिक की चलायी गोली से एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. होटल में फ़िल्म प्रोडक्शन यूनिट के सत्तर से अस्सी लोग रुके हुए थे.

अभिनेत्री रितु सिंह ने बताया कि यादव दो-तीन साल से उसका पीछा कर रहा है और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है. घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक घंटों की मशक्‍कत के बाद किसी तरह से यादव को समझा बुझाकर कमरे में तो दाखिल हो गये लेकिन उसने पुलिस अधीक्षक पर भी गोली चला दी, जो उन्हें नहीं लगी. यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. अभिनेत्री ने बताया कि उसने मुंबई पुलिस में भी आरोपी की शिकायत कर रखी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >