प्रियंका : ऐसी राजनीति लायें, जो आपकी समस्याओं का हल करे

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसी राजनीति लायें, जो उनकी समस्याओं की बात करे और उनका हल करे. प्रियंका ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ‘ऐसी राजनीति लायें, जो आपकी समस्याओं की बात करे, उसे हल करे.’ उन्होंने मतदाताओं से कहा, ‘राजनीति […]

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसी राजनीति लायें, जो उनकी समस्याओं की बात करे और उनका हल करे. प्रियंका ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ‘ऐसी राजनीति लायें, जो आपकी समस्याओं की बात करे, उसे हल करे.’

उन्होंने मतदाताओं से कहा, ‘राजनीति को बदलिये. सिर्फ अपने क्षेत्र के लिए नहीं. अपनी जरूरतों के लिए नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए और देश को बचाने के लिए.’ प्रियंका ने वोटरों से कहा, ‘झूठ की राजनीति एवं नकारात्मक राजनीति को परे कीजिए.’

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति जमीनी राजनीति नहीं है. उसका जनता से ताल्लुक नहीं है. भाजपा हवा में उड़ रही है. प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और नौजवान प्रताड़ित है तथा महिलाएं असुरक्षित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >