लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में अखिलेश यादव , डिंपल यादव, जया बच्चन , राम गोपाल यादव, जेंद्र चौधरी , आजम खान 40 नाम हैं. लिस्ट की खास बात यह है कि इस बार मुलायम सिंह यादव का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर रखा गया है.
ये है स्टार प्रचारकों की लिस्ट
यहां चर्चा कर दें कि इससे पहले सपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी और मुलायम सिंह यादव को पार्टी ने मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है.
सपा ने रविवार को उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की जिसमें दो नाम हैं. पहला नाम आजम खान का है जो रामपुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि दूसरा नाम सपा नेता और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का है जिसे पार्टी ने आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा है.
यहां चर्चा कर दें कि अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की अटकलें पहले से ही लगायी जा रही थीं जबकि आजम खान रामपुर से सपा के मौजूदा विधायक हैं और इस बार वह रामपुर लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी होंगे.
