केदारनाथ प्रलय के पांच साल बाद परिवार वालों से मिली चंचल

अलीगढ़ (उप्र) : केदारनाथ में 2013 में आये जल प्रलय में परिवार से बिछड़ गयी 17 वर्षीय चंचल पांच साल बाद अपने परिजन से पुन: मिली . बन्नादेवी इलाके में रहने वाले चंचल के दादा हरीश चंद और दादी शकुंतला देवी के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है . दादा दादी ने सोमवार […]

अलीगढ़ (उप्र) : केदारनाथ में 2013 में आये जल प्रलय में परिवार से बिछड़ गयी 17 वर्षीय चंचल पांच साल बाद अपने परिजन से पुन: मिली . बन्नादेवी इलाके में रहने वाले चंचल के दादा हरीश चंद और दादी शकुंतला देवी के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है . दादा दादी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि चंचल मनोरोगी है और वह माता पिता के साथ केदारनाथ दर्शन करने गयी थी . उसी समय तबाही हुई . पिता बाढ़ में बह गये जबकि मां कुछ समय बाद घर लौट आयी . उस समय चंचल की उम्र 12 वर्ष थी .

बाढ़ में वह भी अपने परिवार से बिछड़ गई और किसी भले आदमी ने उसे जम्मू स्थित एक आश्रम द्वारा संचालित अनाथालय भेज दिया . चाइल्ड लाइन अलीगढ़ के निदेशक ज्ञानेन्द्र मिश्र ने लड़की को उसके घर पहुंचाने में मदद की . मिश्र ने बताया कि कुछ महीने से आश्रम वाले देख रहे थे कि चंचल बोलचाल की सीमित क्षमता के बावजूद अलीगढ़ के बारे में कुछ बताने का प्रयास कर रही है . इसके बाद पुलिस की मदद ली गई और फिर चंचल को उसके परिवार में पहुंचाया गया . दादा दादी ने बताया कि चंचल अभी भी अपने पिता राजेश को पुकारती है .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >