विवेक तिवारी हत्याकांड : सना खान ने बताया पुलिसकर्मी ने सामने से गोली मारी

नयी दिल्ली : विवेक तिवारी की हत्या मामले में आज घटना के वक्त उनके साथ कार में मौजूद सना खान ने मीडिया के सामने कहा कि उस रात हम घर लौट रहे थे. उसी वक्त बाइक पर सवार दो पुलिसकर्मी आये और सामने से प्रशांत पर गोली चला दी. गोली बिलकुल सामने से मारी गयी […]

नयी दिल्ली : विवेक तिवारी की हत्या मामले में आज घटना के वक्त उनके साथ कार में मौजूद सना खान ने मीडिया के सामने कहा कि उस रात हम घर लौट रहे थे. उसी वक्त बाइक पर सवार दो पुलिसकर्मी आये और सामने से प्रशांत पर गोली चला दी. गोली बिलकुल सामने से मारी गयी थी. घटना के वक्त कुछ ट्रक ड्राइवर वहां मौजूद थे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया. सना खान के बयान का इस हत्याकांड में बहुत महत्व है क्योंकि सना सबकुछ और सच जानती है.

गौरतलब है कि सना विवेक की हत्या के वक्त उनके साथ कार में मौजूद थीं और दोनों आफिस के एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर वापस जा रहे थे. उसी वक्त यह हादसा हुआ. हालांकि सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिस कर्मी प्रशांत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और विवेक के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा और उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >