चारा काटने की मशीन से महिला की गर्दन कटी

एटा (उत्तर प्रदेश): जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सोमवार को चारा काटने की मशीन की चपेट में आ जाने से एक महिला की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बदरिया गांव में ज्ञान सिंह नामक व्यक्ति इंजन के जरिये चल रही मशीन से चारा काट रहा था. इसी बीच, उसकी बहू रुकमा […]

एटा (उत्तर प्रदेश): जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सोमवार को चारा काटने की मशीन की चपेट में आ जाने से एक महिला की मौत हो गयी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बदरिया गांव में ज्ञान सिंह नामक व्यक्ति इंजन के जरिये चल रही मशीन से चारा काट रहा था.

इसी बीच, उसकी बहू रुकमा देवी (35) मशीन के पास से गुजरी और उसके पट्टे की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी गर्दन कट गयी.

उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >