योगी राज में मुंह पर दुपट्टा बांधे छात्राओं को कॉलेज में नहीं मिलेगी एंट्री

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ कॉलेज में अब लड़कियों के मुंह पर कपड़ा बांधकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. प्रोक्टोरियल बोर्ड की प्राचार्या डा. आभा चन्द्रा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया है. मुख्य प्रॉक्टर अलका चौधरी के अनुसार प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम ने शनिवार को कॉलेज […]

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ कॉलेज में अब लड़कियों के मुंह पर कपड़ा बांधकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. प्रोक्टोरियल बोर्ड की प्राचार्या डा. आभा चन्द्रा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया है.

मुख्य प्रॉक्टर अलका चौधरी के अनुसार प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम ने शनिवार को कॉलेज में जांच के दौरान बाहरी युवक और युवतियों को पकड़ा था. इसके बाद रोकथाम के ​लिए यह कदम उठाया गया है.

चौधरी ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं स्पष्ट कर दिया गया है कि वह पहचान पत्र लेकर ही कॉलेज आयें जिसके बिना उन्हें कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. प्रोक्टोरियल बोर्ड की बैठक में रैगिंग को लेकर भी निर्णय लिया गया. रैंगिग करने वालों के साथ भी सख्ती से निपटा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >