घर में घुसकर किशोरी से अश्लील हरकत कर रहा था कांस्टेबल, भीड़ के हत्थे चढ़ा, उसके बाद...

बस्ती : उत्तर प्रदेशमें बस्ती जिले के मुंडेरवा थाने में तैनात एक सिपाही को एक किशोरी के घर में घुसकर उससे अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुंडेरवा थाने में तैनात सिपाही संजय सिंह पासवान पर एक किशोरी से अश्लील हरकत करने का आरोप […]

बस्ती : उत्तर प्रदेशमें बस्ती जिले के मुंडेरवा थाने में तैनात एक सिपाही को एक किशोरी के घर में घुसकर उससे अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुंडेरवा थाने में तैनात सिपाही संजय सिंह पासवान पर एक किशोरी से अश्लील हरकत करने का आरोप है. आरोप के अनुसार थाने के पास स्थित एक दुकान पर चाय पीने गया सिपाही संजय पासवान दुकान के पीछे से एक घर में घुस गया और मौके पर मिली नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा.

किशोरी के विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. उन्होंने बताया कि इसी बीच स्थानीय लोगों ने सिपाही को किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते देख लिया और उसकी पिटाई करते हुए उसे थाने ले गये. पुलिस उपाधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही संजय के खिलाफ पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >