सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे मोहन भागवत, गाड़ी का टायर फटा अनियंत्रित गाड़ियां एक दूसरे से टकराई

मथुरा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये. दुर्घटना मथुरा के सुरिर इलाके में हुई, जब एक कार का टायर फट जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित दूसरी कार से टकरा गयी. हालांकि इस दुर्घटना में मोहन भागवत को कोई हानि नहीं पहुंची और वे पूरी […]

मथुरा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये. दुर्घटना मथुरा के सुरिर इलाके में हुई, जब एक कार का टायर फट जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित दूसरी कार से टकरा गयी. हालांकि इस दुर्घटना में मोहन भागवत को कोई हानि नहीं पहुंची और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.

BHU : छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का आरोपी छात्र निलंबित

घटना यमुना एक्सप्रेस वे पर तब घटी जब मोहन भागवत का काफिला मथुरा जा रहा था. जब एक गाड़ी अनियंत्रित हुई तो पीछे से आ रही गाड़ियां उससे टकरा गयी. मोहन भागवत पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन्हें दूसरी गाड़ी मंगाकर मथुरा रवाना किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >