Video: बक्सा खुला तो अंदर का मंजर देखकर उड़ गए होश! जालौन में बक्से के अंदर छिपा मिला प्रेमी

Jalaun Viral Video: मैनूपुर गांव में बक्से के अंदर छिपा प्रेमी प्रेमिका के घर रंगे हाथों पकड़ा गया. घरवालों और प्रेमिका की पत्नी ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई की. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Jalaun Viral Video: जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मैनूपुर गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका के घर में बक्से के अंदर छिपा मिला. घरवालों को जब बक्से के अंदर युवक के होने का पता चला तो मौके पर हंगामा मच गया. प्रेमिका के परिजनों के साथ युवक की पत्नी ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पत्नी के सामने खुला राज

सोशल मीडिया पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का प्रेमिका के घर आना-जाना था. इसी दौरान वह घरवालों से बचने के लिए बक्से के अंदर छिप गया. लेकिन प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने बक्सा खोलकर युवक को बाहर निकाल लिया. मौके पर युवक की पत्नी भी पहुंच गई, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया. परिजनों और पत्नी ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. वायरल वीडियो में भी युवक के पकड़े जाने के बाद का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है.

पकड़े जाने के बाद प्रेमिका ने बदले बयान

युवक के पकड़े जाने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया. प्रेमिका ने अपने बयान बदलते हुए युवक पर डराने-धमकाने और जबरन संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए. हालांकि वायरल वीडियो और सामने आई जानकारी के आधार पर पूरे मामले की वास्तविकता क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल मैनूपुर गांव का यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव का मास्टर प्लान तैयार, सर्वे टीम तय करेगी किसे मिलेगा सपा का टिकट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >